दो चचेरी बहनों ने आपस में की शादी,दोनों के बीच करीब छह साल से चल रहा था अफेयर,और फिर हुआ.....

दो चचेरी बहनों ने आपस में की शादी,दोनों के बीच करीब छह साल से चल रहा था अफेयर,और फिर हुआ.....


-6 साल से दोनों के बीच था अफेयर


-विवाह के बाद बोलीं, मर्जी से एक दूजे के हुए


-मंदिर में शादी के बाद दोनों थाने पहुंची तो मचा हड़कंप


ब्यूरो कार्यालय कानपुर:कानपुर में समलैंगिक विवाह का एक और नया मामला प्रकाश में आया है। अब दो चचेरी बहनों ने आपस में शादी कर ली। दोनों के बीच करीब छह साल से अफेयर था। परिवार को दोनों के बीच ये रिश्ता कतई स्वीकार नहीं था। इस लिए दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने एक मंदिर में एक दूसरे के वरमाला पहनाया। मंदिर में जयमाल और फेरे लेने के बाद दोनों थाने पहुंची तो हड़कंप मच गया।


 कल्यानपुर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में रहने वाली कंचन प्राइवेट नौकरी करती है। कंचन की पारिवारिक चचेरी बहन सुमन बस्ती जनपद की निवासी है। कंचन और सुमन के बीच दोस्ती 6 साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला। दोनों ने आपस में विवाह का फैसला लिया। दोनों ने परिजनों के सामने ये बात रखी तो परिवारीजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।  


कंचन के प्यार में पागल सुमन बस्ती जिले से भाग कर उसके पास आ गई। कंचन और सुमन ने बीते 3 अक्टूबर को कोर्ट मैरेज कर ली। इसके बाद बीते 6 अक्टूबर को मंदिर में शादी कर ली। शादीशुदा जोड़ा गुमटी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। सुमन के परिजनों ने बस्ती के स्थानीय थाने में बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई थी। परिवार वालों ने कंचन पर आरोप लगाया था।


कंचन का कहना है, 'सुमन मेरी चचेरी बहन है। हम दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। हमने अपनी मर्जी से शादी की है और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन सुमन की बड़ी मम्मी कुसुम जो बर्रा चार में रहती हैं, उन्होंने कल्यानपुर थाने में पुलिस से शिकायत की थी। इसलिए पुलिस मेरे पिता को पकड़ कर थाने ले आई है। अब हम दोनों थाने में हाजिर हुए हैं।'


कल्यानपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ के मुताबिक दोनों लड़कियां आपस में शादी करने का दावा कर रही हैं। इसमें से एक लड़की बस्ती जनपद की निवासिनी है। बस्ती में लड़की के परिजनों ने गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। बस्ती पुलिस को सूचना दी गई है। बस्ती पुलिस के साथ लड़की के परिजन भी आ रहे हैं। लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।


 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ