जिले के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का महिला जनप्रतिनिधियों व महिला अधिकारियों ने किया उद्घाटन

जिले के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का महिला जनप्रतिनिधियों व महिला अधिकारियों ने किया उद्घाटन

 



जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सोरों चेयरमैन मुन्नी देवी ने कोतवाली सोरों में महिला हेल्प डेस्क का फीता काट कर किया उद्घाटन।


सूचना कार्यालय द्वारा एल.ई.डी वैन व नुक्कड़ नाटकों के द्वारा ग्रामीण अंचलों में जनजागरूकता अभियान जारी।  


कासगंजः मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देष्य से जनपद के समस्त थानो पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई। जिससे महिलाओं, बालिकाओं को अपनी षिकायत दर्ज कराने में दिक्कत न हो।  


        जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाष सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर व महिला जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चेयरमेन मुन्नी देवी ने भव्य समारोह में कोतवाली सोरों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा मिषन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिये जनता को जागरूक किया जा रहा है। अपने घर परिवार में बच्चों को अच्छे संस्कार दें। सामाजिक वातावरण को साफ सुथरा बनाने में सभी मिलजुल कर सहयोग करें। बच्चों द्वारा मोबाइल/इंटरनेट यूज करते समय नजर रखें। दुराचारियों को दण्ड दिलाने में संकोच न करें। जीवन दायिनी की सुरक्षा और सम्मान हम सब की जिम्मेदारी है।


        महिला हेल्प लाईन तथा एण्टी रोमियों स्क्वायड तथा अन्य पुलिस कर्मी महिला अपराध नियंत्रण में अपनी अहम भूमिका निभायेंगी। सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए 181 महिला हेल्पलाइन ,1090 वूमेन पावर लाइन ,1076 मुख्य मंत्री हेल्पलाइन ,112 पुलिस अपातकालीन सेवा ,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन का संचालन कर रही है यदि उन्हे कोई समस्या है तो वे बेझिझक बतावें निश्चित ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।


           कोतवाली गंजडुण्डवारा में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसडीएम व सीओ पटियाली, चेयरमैन, महिला प्रधान व जनप्रतिनिधि व बालिका उपस्थित रहीं। नारी उत्थान व सषक्तिकरण क्षेत्र में विषिष्ट योगदान के लिये महिला ग्राम प्रधानों व प्रधानाचार्यों को प्रषस्ति प्रमाण पत्र दिये गये।


         कासगंज कोतवाली में सीएमओ डा0 प्रतिमा श्रीवास्तव एवं महिला जनप्रतिनिधि कुमकुम वाष्र्णेय ने फीता काटकर महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। थाना ढोलना में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मिथलेष राना ने फीता काटकर महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। थाना सिढ़पुरा में चेयरमैन कंचन गुप्ता द्वारा महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ