मिशन शक्ति के तहत थानों में खुला महिला हेल्प डेस्क, आयोजित समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े सीएम

मिशन शक्ति के तहत थानों में खुला महिला हेल्प डेस्क, आयोजित समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े सीएम


अयोध्या। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ की ओर से महिला सुरक्षा,स्वावलंबन और सम्मान के लिए शुरू मिशन महिला शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी थाना और कोतवाली में समारोह पूर्वक हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को लेकर आयोजित समारोह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और संवाद किया।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह में मौजूद लोगों से मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में जानकारी ली और इसको सफल बनाने के विषय में चर्चा की। अलग-अलग जनप्रतिनिधियों की ओर से अलग-अलग थानों में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।


जिला पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि थानों पर बने हेल्प डेस्क पर सीसीटीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर लैंडलाइन मल्टीमीडिया फोन, फर्नीचर के साथ फरियादियों के लिए थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर, हैंडवास, मास्क आदि का इंतजाम किया गया है।बताया गया कि शिकायत लेकर आने वाली महिला की शिकायत का विवरण कंप्यूटर में फीड किया जाएगा और प्रार्थना पत्र को स्कैन कर सेव किया जाएगा।इसके बाद टोकन नंबर अलाट कर इसको दस्तखत और मोहर के साथ शिकायतकर्ता और जांच अधिकारी को दिया जाएगा।समारोह में जनपद पुलिस की ओर से महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं 1090 वूमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,102 स्वास्थ सेवा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।मुख्य कार्यक्रम नगर कोतवाली में आयोजित हुआ।जिसमें मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, आईजी डॉ संजीव गुप्ता, जिला अधिकारी अनुज कुमार झा, डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह, अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महिला पार्षद गण समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


छह महिला आरक्षियों का हुआ सम्मान


-महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम के प्रचार प्रसार, जागरूकता और महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए शुक्रवार को छह महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया।समारोहपूर्वक


डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने महिला आरक्षी रोली सिंह, आरक्षी खुशबू राय, आरक्षी कंचन यादव, आरक्षी मधुपाल, आरक्षी अंजू दुबे और आरक्षी मोहिनी मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।साथ ही इनके उच्चकोटि की कार्य क्षमता और दायित्व के निर्वहन को लेकर निष्ठा और कर्तव्य परायणता की प्रशंसा की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ