जिलें में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी गांधी व शास्त्री जयंती’ जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

जिलें में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी गांधी व शास्त्री जयंती’ जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

लखीमपुर खीरी:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर आज प्रातः जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपने कैम्प कार्यालय सहित कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। फिर राष्ट्रगान हुआ और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जय घोषों से परिसर गूंज उठा। डीएम ने राष्ट्रगान गाने वाली बलिकाओं को पुरस्कृत किया। इसके उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी आयोजित की गयी।


 सर्वप्रथम डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह और एडीएम अरूण कुमार सिंह ने गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। 


  डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधी व शास्त्री विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए, इनके विचारों से समाज में परिवर्तन आयेगा। क्योंकि गांधी गीरी एक भावना हैं। हम सबको गांधी जी के बताये मार्ग पर चलना चाहिए। इन दो विभूतियों ने देश को गौरवान्वित किया है, गांधी जी ने सत्य, अंहिसा के बल पर भारत को स्वतंत्र कराया। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने देश को विश्व पटल पर पहचान दिलायी। गांधी जी ने नारी शिक्षा पर विशेष बल दिया। वे सामाजिक स्वतंत्रता के पक्षधर थे। गांधी व शास्त्री ऐसे असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे, जो सदियों तक प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे। हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए।


 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरूण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा गांधी के सत्य अंहिसा तथा शांति के संदेश की प्रासंगिता और अधिक बढ़ गयी है। ऐसे में गांधी जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हमें तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बापू के बताए रास्ते पर चलकर गांधी जी के मूल्यों और आर्दशों को अपनाये। शिक्षा वह रास्ता है जो आसपास एवं परिवार का भविष्य संवार सकता है। डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त बनाने में प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया है। 


इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार, सहायक श्रमायुक्त डॉ० महेश कुमार पांडे व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने गांधी व शास्त्री के विषय में सारगर्भित विचार व्यक्त किये। इस मौके पर कलेक्ट्रेट कर्मी जाहिद खां ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मी श्री राम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित एनके मिश्रा, संजीव त्रिवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।


  इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द कुमार, उप जिलाधिकारी सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर सहित कलेक्ट्रेट के कार्यालयों के कर्मचारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ