महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बाल्मीकि रामायण पाठ का कार्यक्रम हुआ संपन्न

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बाल्मीकि रामायण पाठ का कार्यक्रम हुआ संपन्न


कन्नौज। हसेरन कस्बे में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बाल्मीकि रामायण पाठ का कार्यक्रम किया गया जिसमें वेद आचार्यों द्वारा बाल्मीकि रामायण पाठ का कार्यक्रम संपन्न हुआ महर्षि बाल्मीकि रामायण के रचनाकार थे उन्होंने हजारों वर्ष पूर्व रामायण की रचना की थी उनकी आज जयंती पर बाल्मीकि रामायण का पाठ किया गया वेद आचार्यों द्वारा मधुर ध्वनि से रामायण पाठ का अपने मुखारविंद उसे श्रोता गणों को मधुर मधुर ध्वनि से बाल्मीकि रामायण पाठ को सुनाया गया हसेरन कस्बे के पुराना ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में आज बाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया। 


मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के आदेशानुसार ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य विकास अधिकारी रामसमुझ ने हसेरन के पुराना ठाकुर द्वारे पर रामायण पाठ का कार्यक्रम करवाया गया सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रोता गणों ने संस्कृत में लिखी गई रामायण पाठ के कार्यक्रम में प्रति भाग लिया मंदिर के पुजारी राजेंद्र भदौरिया ने बताया महर्षि वाल्मीकि एक अवतारी पुरुष से इन्होंने राम की कथा का वर्णन किया संस्कृत भाषा में रामायण पाठ लिखा गया है मंदिर परिसर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी कस्बे के लोग मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ