उपचुनाव को लेकर बसपा के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी किया घोषित

उपचुनाव को लेकर बसपा के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी किया घोषित


टूंडला में होने वाले उपचुनाव को लेकर बसपा के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हालांकि, अब तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। बसपा भी अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है उपचुनाव को लेकर महाराज सिंह धनगर के नाम पर मुहर लगा दी गई है। टूंडला से महाराज सिंह धनगर को पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाने की तैयारी करते हुए पार्टी हाईकमान ने जनता के बीच पैठ बनाने को कहा है। इस संबंध में शुक्रवार को सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव को लेकर महाराज सिंह धनगर के नाम पर मुहर लगा दी है।


वहीं स्थानीय नेताओं को भी सपा सरकार में कराए कार्यों को जनता को बताते हुए जनसंपर्क करने और पैठ बनाने के लिए कहा है। सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा है कि टूंडला में उपचुनाव को पूरी दमदारी के साथ लड़ा जाएगा। इसके लिए प्रत्याशी के रूप में हाईकमान ने महाराज सिंह धनगर को मैदान में उतारा है। जिला कमेटी भी पूरी तरह सक्रिय सदस्यों वाली बनाई है। पूर्व की सपा सरकार में कराए विकास कार्यों के बलबूते जनता के बीच जाएंगे।यह सीट भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने के कारण खाली हुई है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ