Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था इकाई/परशुराम सेना प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज की बैठक आहूत की गई


बौंडी(बहराइच)। महसी तहसील के भवानीपुर टेपरा गांव में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था इकाई/परशुराम सेना प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज की बैठक आहूत की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र तिवारी व विशिष्ट अतिथि अजितेश पांडेय रहे। मुख्य अतिथि ने कहा ब्राह्मण महासंस्था संपूर्ण भारत में ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। गरीब ब्राह्मणों का आर्थिक सशक्तिकरण करके उनकी शिक्षा, रोजगार व कन्या विवाह आदि में सहयोग कर रही है। विशिष्ट अतिथि अजितेश पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में ब्राह्मणों की निरंतर हत्याएं हो रही हैं जिसपर अंकुश लगना चाहिए। देवरिया में ब्राह्मण अनीशचंद्र द्विवेदी को शीघ्र न्याय मिलनी चाहिए। भारतीय संस्कृति व सभ्यता को जीवंत रखने के लिए ब्राह्मणों का संगठित होना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष बहराइच स्नेह शुक्ल ने कहा कि यह महासंस्था जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए ब्राह्मणों के सबसे मजबूत और विशाल संगठन के रूप में पहचान बना रही है और ब्राह्मण समाज के युवाओं को देश की राजनीति में पहुंचाने का कार्य करेगी। विशाल तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार कीचड़ में उत्पन्न हुआ कमल कभी उस कीचड़ में लिप्त नहीं होता है। ठीक उसी प्रकार काम मोह के वातावरण में उत्पन्न हुआ मनुष्य जोकि उसमें कभी लिप्त नहीं होता उसे हम ब्राह्मण कहते हैं। सूरज त्रिवेदी ने कहा कि संस्था के मुख्य उद्देश्य गरीब ब्राह्मण की महिलाओं के लिए उनके घर पर ही रोजगार की व्यवस्था कराना है। हर जिले में भगवान परशुराम का मंदिर बनवाना व ब्राह्मणों को एकजुट करना है। जिलाध्यक्ष सीतापुर मंजेश मिश्रा, मनीष मिश्र,लवकुश अवस्थी, अभय अवस्थी, सूरज त्रिवेदी, सोनेलाल मिश्र, अजय मिश्र, मोहित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments