अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के 03 सदस्य कब्जे/निशादेही से चोरी की गयी 05 भैंस, 01 बछड़ा 01 सैन्ट्रो कार व 01 बुलेरो पिकअप गाड़ी बरामद 

अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के 03 सदस्य कब्जे/निशादेही से चोरी की गयी 05 भैंस, 01 बछड़ा 01 सैन्ट्रो कार व 01 बुलेरो पिकअप गाड़ी बरामद 


जनपद बुलन्दशहर में अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के 03 सदस्य कब्जे/निशादेही से चोरी की गयी 05 भैंस, 01 बछड़ा 01 सैन्ट्रो कार व 01 बुलेरो पिकअप गाड़ी बरामद, गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अन्तर्जनपदीय पशु चोर हैं जिनके द्वारा अपने गिरोह के फरार सहभियुक्तगण के साथ मिलकर जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पशु चोरी की दर्जनों घटनाओं को करने की स्वीकारोक्ति की गयी है। अभियुक्तों द्वारा करीब एक माह पूर्व थाना अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जिनाई से 01 भैंस तथा डेढ़ माह पूर्व ग्राम लोधई से 02 भैंस चोरी की गयी है


जिनके संबंध में थाना अनूपशहर पर क्रमशः मुअसं-579/20 धारा 380 भादवि, मुअसं-581/20 धारा 380 भादवि व मुअसं-583/20 धारा 380 भादवि पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों द्वारा कुछ दिन पूर्व 01 भैंस थाना अहमदगढ़ क्षेत्र से चोरी की गयी है जिसके संबंध में थाना अहमदगढ़ पर मुअसं-179/20 धारा 380 भादवि पंजीकृत है तथा 01 भैंस थाना औरंगाबाद क्षेत्र से चोरी करना बताया है जिसके संबंध में थाना औरंगाबाद से जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर 


पशु-चोरी आदि जघन्य अपराधों के आधा-आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-


1. कादिर पुत्र जाकिर निवासी ग्राम चिड़ावाक थाना गुलावठी बुलंदशहर।


2. ग्यासुद्दीन पुत्र कायब निवासी ग्राम चिड़ावक थाना गुलावठी बुलंदशहर।


3. सुल्लन पुत्र गुलशेर निवासी छपैरा नगला थाना अनूपशहर बुलंदशहर


बरामदगी-


1. चोरी की 05 भैंस व एक भैंस का बच्चा


2. 02 तंमचा 315 बोर मय 8 जिन्दा कारतूस, 01 छुरी


3. 01 सेन्ट्रो कार


4. 01 बुलेरो पिकअप गाड़ी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ