चालान काटा, पीटा फिर थाने तक घसीटा, मॉस्क न लगाने वाले पुलिस कर्मियों का वीडियो बनाना पड़ा भारी

चालान काटा, पीटा फिर थाने तक घसीटा, मॉस्क न लगाने वाले पुलिस कर्मियों का वीडियो बनाना पड़ा भारी


चालान काटा, पीटा फिर थाने तक घसीटा


मॉस्क न लगाने वाले पुलिस कर्मियों का वीडियो बनाना पड़ा भारी


आक्रोशित व्यापारियों ने गोविंद नगर थाने का किया घेराव


ब्यूरो कार्यालय (कानपुर):कानपुर के गोविंदनगर थाना एरिया में मॉस्क न लगाने पर पुलिस ने व्यापारी पुत्र का चालान कर दिया। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों के चेहरे पर मॉस्क न देखकर व्यापारी पुत्र ने उनका मोबाइस से वीडियो बनाना शुरु कर दिया। यह बात पुलिस कर्मियों को नागवार गुजरी और सभी ने व्यापारी पुत्र की पिटाई कर दी। सिपाही और दरोगा व्यापारी पुत्र को पीटने के बाद घसीटते हुए थाने लेकर पहुंचे। संडे की सुबह जब घटना की जानकारी व्यापारियों को मिली तो सभी आक्रोशित हो गए। बाजार बंद कर व्यापारियों ने गोविंदनगर थाने का घेराव किया।


गोविंदनगर बी ब्लाक निवासी इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार विवेक सक्सेना व्यापार संगठन में पदाधिकारी हैं। बकौल विवेक शनिवार देर रात्रि उनका बेटा आयुष घर के पास में सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान गोविंद नगर थाने के सिपाही कुलदीप ने उसका मास्क न लगाने पर चालान काट दिया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने मॉस्क नहीं लगाया था। इस पर आयुष अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरु कर दिया। आरोप है कि वीडियो बनाने से नाराज पुलिस कर्मी उसे पीटते हुए थाने ले गये। परिजनों को खबर मिली तो सभी थाने पहुंचे और आयुष को किसी तरह छुड़ाकर घर लाए।


संडे की सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गोविंदनगर की बाजार को बंद करवा दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गोविंदनगर थाने का घेराव कर काफी देर तक हंगामा किया। काफी जद्दोजहद के बाद व्यापारी शांत हुए। इस मौके पर भगत सिंह मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष शम्मी मल्होत्रा, सुनील दीक्षित व अंकुर खन्ना, सागर कपूर, नवनीत सिंह, बलदेव मल्होत्रा, सुरेंद्र टंडन मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ