छठ पर्व के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को किया जल अर्पित

छठ पर्व के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को किया जल अर्पित


मसौली, बाराबंकी: छठ पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को व्रतियों ने दिनभर उपवास रखकर शाम को धरौली ड्रेन और बसन्तनगर में गाड़ी नदी में स्नान कर भगवान भास्कर को जल अर्पित किया। इससे पूर्व गुरुवार को छठव्रतियों ने घाटों पर रोटी व खीर से खरना का प्रसाद बना विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सबसे पहले व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया था।


 गुरुवार की शाम से खरना पूजन के बाद 36 घण्टे के निर्जला व्रत से पहले व्रतियों ने जल लाकर अपने घरों को धोकर पवित्र किया। छठ महापर्व के दूसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रत करने वाली महिलाएं छठ घाट पर पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की विधि-विधान से पूजा की गई। शनिवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही सूर्योपासना के इस महापर्व का समापन होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ