देवेंद्र सिंह को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष के पद पर किया मनोनीत 

देवेंद्र सिंह को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष के पद पर किया मनोनीत 


सोनभद्र: घोरावल नगर निवासी देवेंद्र सिंह को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष सोनभद्र के पद पर मनोनीत किया गया।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इस सम्बंध में मनोययन पत्र जारी करते हुए कहा है कि देवेंद्र सिंह किसानों की समस्याओं के समाधान कराने हेतु उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।


संगठन उनसे उम्मीद करता है कि वह किसान हित में कार्य करते हुए संगठन को अपने जनपद में मजबूत करेंगे और किसानों को उचित न्याय और सम्मान दिलाने का कार्य करेंगे।जिलाध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह के मनोययन पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, सोन माटी वेलफेयर सोसायटी के संयोजक दिनेश पांडेय, घोरावल उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अमरेश चंद्र, उदित लाल अग्रहरि आदि किसानों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया है।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ