हनुमान गढ़ी मंदिर में अन्नकूट भंडारे का हुआ आयोजन,कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सासंद बृज भूषण शरण सिंह ने मंदिर में की आरती

हनुमान गढ़ी मंदिर में अन्नकूट भंडारे का हुआ आयोजन,कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सासंद बृज भूषण शरण सिंह ने मंदिर में की आरती

हनुमान गढ़ी मंदिर में अन्नकूट भंडारे का हुआ आयोजन,


कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सासंद बृज भूषण शरण सिंह ने मंदिर में की आरती


सासंद ने पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, जनसंघ व भाजपा नेता लाट बख्श सिंह से की मुलाकात 


बलरामपुर। नगर के वीर विनय चौराहे पर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर हनुमान जयंती महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पहुंचे कैसरगंज सासंद व राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने नगर के वीर विनय चौक स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर आरती किया तथा अन्नकूट भंडारे की शुरुआत की गई। इससे पूर्व बलरामपुर आगमन पर कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह का सदर विधायक पल्टूराम के आवास पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू', सदर विधायक पल्टूराम, जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह 'बैस', जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, जिला कार्य समिति सदस्य महेश शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, एडवोकेट पवन शुक्ला, वरिष्ठ नेता सेतु बंध त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आकाश पांडे, आशीष मिश्रा, शुभम मिश्रा आदि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात वीर विनय चौक स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, मंदिर महंत महेंद्र दास, जिला महामंत्री वरुण सिंह, निवर्तमान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, सभासद राघवेंद्र कांत सिंह 'मंटू', संजय मिश्रा, डा. दिव्य दर्शन तिवारी, श्याम सुंदर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विश्राम सिंह, अमन बंसल, सम्प्रीत सिंह, चंदन मिश्रा, विनय जायसवाल, मनीष तिवारी आदि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ- साथ प्रसाद ग्रहण करके अन्नकूट भंडारे की शुरुआत की। सासंद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा पत्रकारों से पार्टी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा भी की गई। कैसरगंज सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने जनसंघ व भाजपा के वरिष्ठ नेता लाट बख्श सिंह व पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के आवास पर जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा और आशीर्वाद लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ