इस लिए पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने की खुदकुशी,जानें क्या था पूरा मामला.......? 

इस लिए पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने की खुदकुशी,जानें क्या था पूरा मामला.......? 


गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने पत्नी को गोली मारने के बाद अपने सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की वजह घरेलू क्लेश मान रही है। घटना के समय दोनों का दस साल का बच्चा भी फ्लैट पर मौजूद था।मूलरूप से हापुड़ के रहने वाले रिंकू (40) शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 स्थित रोज पार्क सोसाइटी में रहते थे।


वह ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। रिंकू की पत्नी काजल (36) से अनबन चल रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों की शादी को 14 साल हो गए थे। अनबन के चलते दोनों करीब डेढ़ साल से अलग-अलग रह रहे थे। दोनों सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर दो अलग-अलग फ्लैट में रह रहे थे। दोनों का एक दस साल का बेटा है जो काजल के पास रहता है।पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात 8:30 बजे रिंकू ने काजल के फ्लैट में घुसकर तमंचे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद रिंकू ने खुद अपने सिर में भी गोली मार ली। आनन-फानन में पड़ोसी रिंकू को दिल्ली के अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल काजल को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस के मुताबिक, फ्लैट में खाना बना हुआ मिला। संभवत: महिला ने अपने और बेटे के लिए खाना बनाया होगा, लेकिन रिंकू के अचानक फ्लैट पर आने की वजह से खाना नहीं खाया होगा। इसके अलावा फ्लैट में दिवाली पर सजावट का सामान भी मिला है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ