पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग के तीन नफर लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग के तीन नफर लोगों को किया गिरफ्तार


 पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने व उनकी गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा तीन शातिर वाहन चोर को वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की 03 मोटर साइकिलों व एक अदद देशी तमंचा के साथ समय करीब 21.05 बजे सूर्या तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का सरगना पार्थ ठाकुर उर्फ बिट्टू पुत्र दिलीप सिंह ठाकुर निवासी कम्पाउण्डर टोला वार्ड नं0 07 थाना बैहर जनपद बालाघाट (म0प्र0) का रहने वाला है जो अपने अन्य साथियों अजय कुमार कठेरिया उर्फ सूखा पुत्र मेवालाल कठेरिया निवासी मोहल्ला जवाहर नगर कस्वा व थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात आशू कुमार वाथम उर्फ आशीष कुमार पुत्र जय नारायण वाथम निवासी मोहल्ला जवागर नगर कस्वा व थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात। के साथ मिलकर कानपुर देहात व आस पास के अन्य जनपदों में विलासितापूर्ण जीवन जीने के लिये वाहन चोरी कर आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं जिसके समबन्ध में थाना सिकन्दरा पर अभियोग पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-


1. पार्थ ठाकुर उर्फ बिट्टू पुत्र दिलीप सिंह ठाकुर निवासी कम्पाउण्डर टोला वार्ड नं0 07 थाना बैहर जनपद बालाघाट (म0प्र0)। 


2. अजय कुमार कठेरिया उर्फ सूखा पुत्र मेवालाल कठेरिया निवासी मोहल्ला जवाहर नगर कस्वा व थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात। 


3. आशू कुमार वाथम उर्फ आशीष कुमार पुत्र जय नारायण वाथम निवासी मोहल्ला जवागर नगर कस्वा व थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात ।


बरामदगी का विवरण-


1. एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक कारतूस जिन्दा 12 बोर


2. मोटर साइकिल D.T.S UP 79 D 9019 (डिस्कवर)


3. मोटर साइकिल UP 75 N 0184 (डिस्कवर)


4. मोटर साइकिल UP 77 Z 8498 (हीरो एचएफ डीलक्स)


गिरफ्तारी करने वाली टीमः-


1. प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर पाल थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात।


2. उ0नि0 राजेश सिंह राठौर थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात।


3. उ0नि0 कुलदीप सिंह तोमर थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात।


4. उ0नि0 रामकिशोर सिंह थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात।


5. का0 282 टीकम सिंह थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात।


6. का0 1036 मो0आरिफ थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ