कांग्रेस की पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में हुई शामिल

कांग्रेस की पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में हुई शामिल


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सन्2022 में प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आज कांग्रेस की पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई। उनके साथ लगभग डेढ़ सौ अन्य प्रमुख नेता कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।


  अखिलेश यादव ने अन्नू टण्डन के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने निष्ठा से उन्नाव जनपद में जनता की सेवा की है। गांव-गरीब लोग उनका नाम लेते है। वे जमीन से जुड़ी नेता है। उनके आने से समाजवादी पार्टी को और ज्यादा ताकत मिलेगी तथा इसके दूरगामी परिणाम होंगे।


    श्रीमती अन्नू टण्डन के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अंकित परिहार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव शशांक शेखर शुक्ल, जिला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ0 सूर्य नारायण यादव, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी वीर प्रताप सिंह, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित शुक्ला, सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज कुमार लोधी, महिला कांग्रेस उन्नाव की जिलाध्यक्ष डाॅ0 नेहा पाण्डेय एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी बृजपाल सिंह यादव।


श्रीमती अन्नू टण्डन ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जो काम किए हैं उससे ज्यादा करना असम्भव था। यादव विजनरी, शिक्षित तथा युवा नेता है। उनमें प्रदेश को नेतृत्व देने वाले सभी गुण हैं। देश में साम्प्रदायिक ताकतों से निबटने में अखिलेश जी ही सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का कोई संगठन नहीं बचा है जिससे मैं दुःखी थी। अब लोकतंत्र बचाना और 2022 में अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना है। 


                                             


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ