किशोर स्वस्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित,किशोर व किशोरियों को दिये गये स्वस्थ्य संबंधी जानकारी

किशोर स्वस्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित,किशोर व किशोरियों को दिये गये स्वस्थ्य संबंधी जानकारी


 


राजी चौराहा-बहराइच| विकास खंड शिवपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र चंदेला कलां मे नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत "किशोर स्वास्थ्य दिवस " का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के किशोर किशोरियों सहित उनके माता पिता, ग्राम पंचायत के सदस्य एवं आशा आदि को किशोर स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों को समझाने का प्रयास किया गया।


इस मौके पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्साधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी और डॉ प्रिया पाण्डेय ने प्रतिभाग लिया,साथ ही उपस्थित सभी किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं संचालक काउंसलर करुणाकर गौतम ने इस कार्यक्रम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। डॉ उमेश त्रिपाठी ने पोषण संबंधित, एनीमिया, आयरन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया,इन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरों के लिए साथिया सलाह मोबाइल ऐप लॉन्च किया है इसमें किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मानसिक स्थिति, भावनात्मक परिवर्तन,त्वचा सम्बन्धी, पोषण, नशा संबंधित प्रश्नों का समाधान किया गया है। चिकित्साधिकारी डॉ प्रिया पांडेय ने गैर संचारी रोग ,जैसे हृदय रोग,ब्लड प्रेशर,डायबिटीज, कैंसर,एवं फेफड़ों से संबंधित रोगों पर विस्तार से चर्चा किया,रोगों के लक्षण एवं बचाव के उपाय भी बताया। डॉ प्रिया ने बताया कि जीवन शैली में परिवर्तन, उचित खानपान,नियमित व्यायाम किया जाए,और तंबाकू और शराब का सेवन न किया जाए तो इन रोगों से छुटकारा मिल सकता है। एएनएम रीता मौर्या ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानी, साफ सफाई और उचित खानपान के बारे में बताया। सभी किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन दिया गया,कार्यक्रम में बच्चों में खेलकूद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई,और पुरस्कार वितरण भी किया गया। गौसिया खान ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया, जैश मोहम्मद ने जीवन शैली के बारे में बतायाऔर गीत प्रस्तुत किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ