Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन 


भादर (अमेठी)-सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी ने परेड की सलामी लिया। तत्पश्चात डीआईजी ने परेड ग्राउंड पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी को संबोधित करते हुए कहां की जब देश आजाद हुआ तो वह 562 छोटी बड़ी रियासतों में बटा हुआ था। कश्मीर और जूनागढ़ को छोड़कर सभी रियासतें भारत संघ में सम्मिलित हो गई तो हैदराबाद के निजाम ने भारत में विलय के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।


उस समय सरदार बल्लभ भाई पटेल ने पुलिस कार्यवाही कर तीनों रियासतों को भारत में विलय के लिए मजबूर कर दिया। डीआईजी ने कहा कि हमारे बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का गठन भी सरदार बल्लभ भाई पटेल के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं पुलिस स्मृति दिवस की संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें ग्रुप केंद्र के अलावा रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र व 247 बटालियन के अधिकारी व जवान भी सम्मिलित हुए।


Post a Comment

0 Comments