Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

युवा मंडल विकास कार्यक्रम में युवाओ को नारी स्वावलंबन का पढ़ाया गया पाठ


बहराइच| नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत ऊर्जावान जिला युवा समन्वयक सुश्री अनन्या सिंह की अध्यक्षता में विकासखंड हुजूरपुर में फूलबक्श सिंह इंटर कॉलेज के सभागार में युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नारी को अपनी सुरक्षा और अधिकार के प्रति जागरूक कराने के लिए मिशन शक्ति का शुभारंभ किया गया है महिला और बेटियों को अपनी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए अप्रैल 2021 तक हर महीने 1 हफ्ते के लिए मिशन शक्ति का संचालन किया जाएगा|


मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा का संकल्प महिला मंडल के युवतियों को जानकारी एवं स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया गया| नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा गठित किए जाने वाली युवा मंडलों के बारे में बताया गया युवतियों को महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई| अंत में जिलासमन्वयका सुश्री अनन्या सिंह द्वारा नेहरू युवा केंद्र द्वारा समय समय पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमो एवं उसके उद्देश्यों के बारे में युवाओं को विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान इंद्र सिंह चौधरी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश यादव एवं हिमांशु तिवारी अभिमन्यु सिंह सुंदरलाल, द्रविड़ गौतम ,युवा नेता, मयंक तिवारी हर्षित गौतम ,गंगेश गौतम यशपाल यादव, संदीप यादव एवं श्रीमती रेनू सिंह ,विनीता सिंह, गुड़िया यादव, सुमन ,रेखा सहित सैकड़ों की संख्या में युवक और युवतियां उपस्थित रही।


Post a Comment

0 Comments