भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चैधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस पर किसानों को किया गया सम्मानित

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चैधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस पर किसानों को किया गया सम्मानित



कासगंज । भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चैधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ जनपद के नोडल अधिकारी श्री जी0एस0 प्रियदर्शी की अध्यक्षता तथा विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर तथा जनप्रतिनिधियों, किसान यूनियन एवं बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी में विकास खण्ड परिसर कासगंज में किसान सम्मान दिवस , किसान मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व0 चैधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पंण किया गया। किसानों को जानकारी देने के लिये पशु पालन विभाग, मत्स्य विभाग, बैंक, गन्ना विकास एवं विभिन्न उर्वरकों, कृषि रक्षा रसायनों व उन्नतशील बीजों व कृषि यंत्रों आदि के स्टाल लगाये गये। इस अवसर पर गेहूं, धान, मक्का, मसूर सहित विभिन्न फसलों एवं कृषि, उद्यान व मत्स्य पालन में अच्छा उत्पादन प्राप्त करने वाले किसानों को अतिथियों द्वारा शाल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा कुछ किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र वितरित किये गये।

         आयुक्त अलीगढ़ मण्डल , नोडल अधिकारी श्री प्रियदर्शी ने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम लोग किसानों की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। अब कृषि कार्य आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर है। फूड प्रोसेंसिंग अर्थात खाद्यान्न को स्टोर कर खाद्य पदार्थों में परिवर्तित करना हमारी आवश्यकता है। हर गांव में एफपीओ बन जायें ताकि किसान संगठित होकर खेती करें और समुचित लाभ उठायें। किसानों के हित में सरकार द्वारा पहली बार मक्का की खरीद की गई। किसानों से सम्बन्धित तमाम योजनायें संचालित हैं, किसान इनका भरपूर लाभ उठायें।

         विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि चैधरी चरण सिंह किसानों के नेता थे और किसानों के हित की बात करते थे। सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के साथ ही कृषि यंत्रों, खाद, बीज पर अनुदान के साथ ही किसानों के हित में काफी योजनायें चलाई जा रही हैं। सरकार किसानों के हित की बात करती है।

         जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि किसान अन्नदाता है। किसानों की आय दोगुनी हो, इसके प्रयास जारी हैं। कृषि के साथ ही आप पशुपालन, मत्स्य पालन करें इससे आय बढ़ेगी। कृषि में विविधीकरण अपनायें। खेत की मेंड़ों पर पेड़ लगा दें। कोई सरकार किसानों को नाराज नहीं करेगी। मण्डी शुल्क कम किया गया है। सुधार हुये हैं इन्हें समझना जरूरी है। किसान जागरूक बनें और योजनाओं का लाभ उठायें। किसानों की हर समस्या दूर की जाती है। निराश्रित पशुओं के लिये जिले में तमाम गौशालायें बनाई गई हैं। किसानों की आय बढ़ेगी, भरोसा रखिये, किसान समृद्व होगा तो देश समृद्व होगा।

         मुख्य विकास अधिकारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि शासन, प्रशासन द्वारा हमेशा किसानों के हित में कार्य जाता है। योजनाओं के संचालन में यहां किसानों का पूरा सहयोग रहता है। किसान उन्नतशील पद्यतियों और कृषि की नवीनतम विधि अपनाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दें। इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा द्वारा किसानों की भ्रांतियों को दूर किया गया।

        इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चैहान एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ