विधायक ने 421 विधवा, वृद्धा, दिव्यांग व असहाय लोगों को कंबल किया वितरण

विधायक ने 421 विधवा, वृद्धा, दिव्यांग व असहाय लोगों को कंबल किया वितरण




राजीचौराहा(बहराइच)। तहसील परिसर में गुरुवार को कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह मौजूद रहे। उन्होने 421 विधवा, वृद्धा, दिव्यांग व असहाय को कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि पात्र लोगों लोगों को शत प्रतिशत कंबल मिले। कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। विधायक ने जोतचांदपारा, सिपहियाप्यूली, देवरायपुर, बेल्हौरा, मासाडीहा, लखनापुर, औराही, सिंगियानसीरपुर, सधुवापुर, परसोहना, पूरेबस्ती गडरिया, सिंकन्दरपुर, चंदपईया के 421 जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर असहायों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए विधवा, वृद्धा, दिव्यांग व असहायजनों को प्राथमिकता के तौर पर तहसील प्रशासन कंबल वितरण करे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, एसडीएम एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, बीडीओ एसपी सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, शशिकांत त्रिपाठी, प्रदीप सैनी, रामनिवास जायसवाल, रामकुमार बाजपेई, रामललन बाजपेई, राजकुमार बाजपेई, धर्मेंद्र शुक्ल, दिनेश सिंह, केसी मिश्र, सुनील अवस्थी, देबीबक्श सिंह, मदनगोपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ