उप मुख्यमंत्री ने 79.58 करोड़ की लागत से 67 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री ने 79.58 करोड़ की लागत से 67 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास



35 दिव्यांगों को वितरित किए कृत्रिम उपकरण।


17 लाभार्थियों को 213 लाख का ऋण स्वीकृति का दिया गया चेक।


केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर......... मा. उपमुख्यमंत्री।


केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद अमेठी में बिछाया गया सड़कों का जाल........... मा. उपमुख्यमंत्री।


वर्तमान सरकार ने गरीब, पिछड़े लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं किया संचालित.......मा. सांसद।


केंद्र व प्रदेश सरकार ने निरंतर गरीब, असहाय लोगों के लिए कार्य कर रही है.........मा. सांसद।


लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद अमेठी में कई निर्माण कार्य संचालित.........डिप्टी सीएम।


केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जनपद अमेठी का हो रहा चौहुंमुखी विकास........मा. सांसद।


जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का किया गया विमोचन।


विकास पुस्तिका में गत 1 वर्ष तक शासन द्वारा संचालित सभी विकास कार्यों का पूर्ण समावेश.......


अमेठी 26 दिसंबर 2020,

जनपद अमेठी के जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद अमेठी श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी, जनपद प्रभारी मंत्री श्री मोहसिन रजा, मा. राज्यमंत्री श्री सुरेश पासी, मा. विधायक तिलोई श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मा. विधायक अमेठी श्रीमती गरिमा सिंह, जिलाध्यक्ष अमेठी दुर्गेश त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग की 79.58 करोड़ की लागत की 67 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद महोदया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका उन्हें शत् प्रतिशत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने नहरों की सिल्ट सफाई कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसानों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन, गैस कनेक्शन, आवास, शौचालय सहित समस्त मूलभूत सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी में ट्रामा सेंटर, 132 केवी विद्युत सब स्टेशन, सैनिक स्कूल जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए गए हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीबों को साल में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद अमेठी में 660000 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही 132000 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों को ₹2000 की तिमाही किस्त दी जा रही है। कार्यक्रम में मा. उपमुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनपद अमेठी में सड़कों का जाल बिछाया गया है, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त, नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है, इसके साथ ही सेतु का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल/इंटरमीडिएट में टॉप 20 तक के बच्चों के घर तक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से सड़क बनवाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों व शहीदों के घर तक भी सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अब हर्बल वाटिका, हर्बल मार्ग का निर्माण कराया जाएगा साथ ही प्लास्टिक कचरे को एकत्र करके उससे सड़क बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार नई सड़क, सेतु का निर्माण कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में जनपदीय अधिकारियों द्वारा जन सामान्य को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की गई हैं। प्रधानमंत्री गरीब अन्य योजना अंतर्गत गरीबों को निशुल्क राशन वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मा. सांसद महोदया व मा. उपमुख्यमंत्री ने 35 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए, जिसमें 15 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 10 दिव्यांगों को बैसाखी, 5 दिव्यांगों को कान की मशीन व 5 दिव्यांगों को छड़ी दी गई, इसके साथ ही 17 लाभार्थियों को 213 लाख का ऋण स्वीकृति का चेक दिया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। विकास पुस्तिका में वर्ष 2019-20 से अब तक गत 1 वर्ष तक के विकास कार्यों का पूर्ण समावेश किया गया है, जन सामान्य उक्त विकास पुस्तिका के माध्यम से शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही जनपद में कराए गए विकास कार्यों से अवगत हो सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में उक्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, उप जिलाधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता लोनिवि राकेश चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण व भारी संख्या में जनसामान्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ