नगर निगम में लंबे समय से एक ही पटल पर जमे कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

नगर निगम में लंबे समय से एक ही पटल पर जमे कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण



आगरा आगरा नगर निगम के सदन कक्ष में कार्यकारिणी की 14वें अधिवेशन की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता महापौर नवीन जैन ने की। बैठक की शुरुआत में नगर निगम कार्यकारिणी के 13वें अधिवेशन के कार्य की पुष्टि की गई। उसके बाद वर्ष 2020-21 के पुनरीक्षित बजट पर नगर निगम अधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वर्ष 2020-21 के लिए लगभग 604 करोड़ के आय-व्यय का बजट पारित किया गया जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 10 करोड़ रुपए अधिक है।बैठक में बजट पर चर्चा करने के बाद नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिसमें पार्षद जगदीश पचौरी ने प्रस्ताव रखा कि नगर निगम आगरा में कई कर्मचारी पिछले 3 वर्ष से एक ही पटल पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं जिसके कारण काम के प्रति कर्मचारियों में लापरवाही और अनेक प्रकार की खामियां देखी जा रही हैं। इसलिए कर्मचारियों का पटल परिवर्तन नगर निगम एवं कार्य हित में किया जाना अत्यंत आवश्यक है।इस प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद सभी पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों की सहमति के बाद इस प्रस्ताव को पास किया गया। वहीं निर्देशित किया गया कि ऐसे लापरवाही कर्मचारियों की सूची जल्द तैयार की जाए ताकि उनके लंबे समय से जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ