किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे सपा नेता गिरफ्तार

किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे सपा नेता गिरफ्तार



श्रावस्ती। जिला मुख्यालय भिनगा पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व समाजवादी पार्टी के द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में जलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। जिसकी भनक लगते हीं पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर कलेक्ट्रेट स्थित अस्थाई जेल में बन्द कर दिया। जहां पर सपाईयों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों को बर्बाद करने के लिए तीन बिल लाए हैं, जो पूरी तरह से गलत साबित हो रहे हैं। किसानों का अनाज बर्बाद हो रहा है लेकिन सरकारी धान क्रय केन्द्र पर धान नहीं बिक पा रहा है। जिससे किसान मजबूर होकर ओने पौने दामों पर आढ़तियों को धान बेचने को मजबूर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ