भाकियू टिकैत और अम्बावत गुट के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाकियू टिकैत और अम्बावत गुट के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार



मसौली, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत एवं अम्बावत गुट के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने शानिवार को टोल प्लाजा शहावपुर में प्रर्दशन के लिए पहुंचते ही थे कि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया।सभी को मसौली थाने ले आई। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी तादाद में पुलिस बल मुस्तैद था।जिसकी निगरानी जिले के जिम्मेदार अधिकारी कर रहे थे।

मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाराबंकी रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाला टोल प्लाजा शहावपुर में शानिवार की सुबह से ही भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। जिला अधिकारी डॉ आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक अरबिन्द चतुर्वेदी ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया था। और दिशा निर्देश भी दिये।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पहुंच कर महामहिम राज्यपाल के सम्बोधन में ज्ञापन दिया। और कुछ कर पाते कि जिला संगठन मंत्री कमलेश वर्मा, सतीश वर्मा रिन्कू, तहसील अध्यक्ष रामसेवक रावत, कृष्ण पाल सिंह उर्फ बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आई। 

वही अम्बवत गुट के चार कार्यकर्ता को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाये गये।

इस दौरान एस डी एम सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह, तहसीलदार अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश दुबे, मसौली थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ