बीहड़ाचल क्षेत्र के थाना बिठौली में महिला डेस्क का शुभारंभ हुआ

बीहड़ाचल क्षेत्र के थाना बिठौली में महिला डेस्क का शुभारंभ हुआ



इटावा। (चकरनगर) शासन के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक थाना स्तर पर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनने व उनका निस्तारण करने के लिए अलग से महिला डेस्क बनाने का काम करवाया जा रहा है। इसी क्रम में चंबल घाटी के इटावा जनपद के जालौन सीमा से सटे थाना बिठौली तथा औरैया जनपद से सटे थाना भरेह पर सहायक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दोनों थानों में फीता काटकर महिला डेस्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया महिला डेस्क नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। महिलाओं की समस्याओं को महिला पुलिस कर्मी ही सुनेगी और उनका समाधान निकाला जाएगा। आने वाले समय में थानों पर बनी महिला डेस्क महिलाओं के आत्म सम्मान, स्वाभिमान को बरकरार रखने के लिए संकल्प बद्ध है। इस दौरान सहायक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, चकरनगर पुलिस अधीक्षक मस्सा सिंह, पुलिस अधीक्षक भरथना चंद्रपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक सेंफई आलोक प्रसाद ,थाना प्रभारी भरेह अतुल लखेरा, थाना प्रभारी बिठौली बलिराज शाही, थाना प्रभारी चकरनगर महेंद्र प्रताप सिंह, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ