Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

आप द्वारा यूपी विधान सभा चुनाव लड़ने की घोषणा होते हीं बढ़ी कार्यकर्ताओं की सक्रियता




श्रावस्ती। आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा किए जाने के बाद से जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं ने रविवार को इकौना स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक की। जिसमें श्रावस्ती प्रभारी मुन्ना लाल ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लड़ने का ऐलान किया है। जिससे उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। जिसको देखते हुए अन्य राजनीतिक दलों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जिला सचिव रामकृष्ण सोनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में साल 2022 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्यामलाल, रूद्र प्रताप उर्फ चंदन मिश्रा, संतोष कुमार पांडे, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments