कोई भी सरकार पुलिस और तानाशाही के बल पर किसी भी संघर्ष को खत्म नहीं कर सकती:राजेश यादव

कोई भी सरकार पुलिस और तानाशाही के बल पर किसी भी संघर्ष को खत्म नहीं कर सकती:राजेश यादव



तिलहर/शाहजहांपुर। किसान यात्रा में निकले सपा कार्यकर्ताओं के साथ सभी नेताओं को जैतीपुर लटूरी लाल इंटर कॉलेज में गिरफ्तार कर नजरबंद किया गया। मीरानपुर कटरा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव के नेतृत्व में उनके पैतृक ग्राम सियुरा से रविवार को किसान यात्रा का धमाकेदार आगाज किया गया। अपेक्षा के अनुरूप भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता यहां पर जुटे।इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि कोई भी सरकार पुलिस और तानाशाही के बल पर किसी भी संघर्ष को खत्म नहीं सकती।उन्होंने कहा कि जितना संघर्ष करने वालों को दबाया जाएगा प्रदर्शन और उतना ही निखर कर सामने आएगा इसलिए सरकार को चाहिए कि अपना तानाशाही रवैया छोड़कर लोगों की समस्याओं को हल करें।किसान यात्रा जैसे ही जैतीपुर पहुंची यहां पर पुलिस प्रशासन ने सभी सपा नेताओं को रोकने का प्रयास शुरू कर दिया।हालांकि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी पुलिस का यहां पर जबरदस्त विरोध किया गया साथ ही जमकर नोकझोंक हुई।समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा में नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक कटरा राजेश यादव शाहजहांपुर पीलीभीत एमएलसी अमित यादव रिंकू जिला अध्यक्ष तनवीर खान समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सौरभ गुप्ता (रवि)जिला महासचिव रंजय सिंह यादव कमलेश यादव सपा नेता उपेंद्र सिंह सपा नेता रिजवान खान पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे सपा वरिष्ठ नेता हाजी आरिफ हुसैन शरद यादव गायत्री वर्मा सुमित यादव सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ