गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, मायके वालों ने लगाया यह आरोप..?

गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, मायके वालों ने लगाया यह आरोप..?


सिरसिया-श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत भरथा कला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। वहीं मृतका के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर पति व सास पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सिरसिया थाना क्षेत्र के भरथा कला गांव में शनिवार सुबह एक महिला की लाश उसके घर में पड़ी मिली। इसकी जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर उच्चधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही सूचना मिलते ही मायके पक्ष वाले भी गांव में पहुंच गए। मृतका की मां ने सास व पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया की करीब 6 वर्ष पूर्व अपनी बेटी मेहनाज 25 वर्ष की शादी भरथा कला निवासी मोहम्मद आलम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से की थी। लेकिन पति-पत्नी में आये दिन विवाद होता रहता था। जिसको लेकर उसकी पति मोहम्मद आलम और सास पतलूमन ने मेरी बेटी मेहनाज की गला दबाकर हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस हत्या या आत्म हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ