भाजपा नगर अध्यक्ष की धर्मपत्नी ‌की आकस्मिक मृत्यु पर आम जनमानस व शुभचिंतको में शोक की‌ लहर

भाजपा नगर अध्यक्ष की धर्मपत्नी ‌की आकस्मिक मृत्यु पर आम जनमानस व शुभचिंतको में शोक की‌ लहर



शाहाबाद/हरदोई। भारतीय जनता पार्टी शाहाबाद नगर के मण्डल अध्यक्ष अमर रस्तोगी की धर्मपत्नी का बुधवार की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। जिसनें सुना उसे एक पल विश्वास ही नहीं हुआ कि उनके सुख दुख के साथी युवा नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी की 32 वर्षीय पत्नी नेहा रस्तोगी अब इस दुनिया को अलविदा कर अपने पीछे पति सहित दो छोटे छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ इस दुनिया से चली गयी। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर नगर अध्यक्ष पार्टी मिटिंग में थे कि तभी उनको ‌फोन पर बड़े पुत्र 12 वर्षीय शौर्य रस्तोगी ने खबर दी कि माँ का पैर फिसल गया हैं और वह कुछ बोल नहीं रही। खबर पर नगर अध्यक्ष अपने आवास पहुंचे तो देखा वह अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी और बड़ा पुत्र शौर्य रो रहा था और आसपास के लोग मौजूद थे। वही 5 वर्षीय छोटा बेटा मोन्टी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक उसके घर पर कौन सी विपदा आन पड़ी। नगर क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गयी। मौके पर पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं समेत जिसने सुना वह नगर अध्यक्ष के आवास सांत्वना देने पहुँचा और परिजनों को रोता बिलखता देख अपने आसूँओं को रोक न सका। हम मिडिया कर्मी नगर अध्यक्ष के प्रति सवेंदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवगंत आत्मा को शांति व परिजनों को दुख सहन करने का साहस प्रदान करें। ऊँ शान्ति ऊँ ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ