बिचपुरी में प्रधानों ने किसान दिवस’ पर चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

बिचपुरी में प्रधानों ने किसान दिवस’ पर चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि



आगरा 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को जो कि किसान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है बुधवार को आगरा के विकास खण्ड बिचपुरी में ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी सभी पंचायतों के प्रधान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के फ़ोटो पर माल्यार्पण कर जन्म दिवस मनाया गया 


प्रधान संघ के अध्यक्ष ठाकुर कृपाल सिंह प्रधान ने कहा 


23 दिसंबर को पूरा देश ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ मना रहा है। देशभर में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। किसानों के मसीहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर, 1902 को हापुड़ में हुआ। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया। इसके साथ ही कई कृषि बिल पारित किये गए। उन्होंने जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। किसानों के लिए इनके अतुलनीय योगदान के लिए साल 2001 से 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाने लगा। इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत शैलेंंद्र सिंह सोलंकी और बिचपुरी ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष ठाकुर कृपाल सिंह प्रधान और ग्राम पंचायत अगूठी के प्रधान कृष्णवीर सिंह मांगे लाल प्रधान जय सिंह प्रधान कीर्ता सिंह चौधरी टपरा प्रधान मिढ़ाकुर प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ