Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

डिप्लोमा इंजीनियर संघ की कार्यकारिणी का गठन, अशोक सचान जिले के अध्यक्ष और अनिल सिंह यादव बने सचिव


ब्यूरो कार्यालय (सरसौल):डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण (अभियंत्रण विभाग) उत्तर प्रदेश की जनपद कार्यकारिणी 2020-21 का गठन अवर अभियंता कक्ष विकास भवन में किया गया। जिसमें अशोक सचान को जनपद अध्यक्ष और इंजी. अनिल सिंह यादव को जनपद सचिव बनाया गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक इंजीनियर आर.पी सारस्वत और मंडल अध्यक्ष इंजीनियर अशोक गंगवार उपस्थित रहे।

  मंडल अध्यक्ष इंजीनियर अशोक गंगवार ने बताया की सभी पदों का चयन सर्वसम्मति से किया गया है।जनपद उपाध्यक्ष के पद इंजी. मान सिंह और राजकुमार कुशवाहा को जनपद वित्त सचिव बनाया गया है। वहीं कल्पना पटेल को जनपद का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। गठन के समय जनपद महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर जयकरण शाक्य व अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments