किसानों के द्वारा टोल जाम आह्वान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किसान नेताओं को फिर किया नजरबंद व गिरफ्तार

किसानों के द्वारा टोल जाम आह्वान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किसान नेताओं को फिर किया नजरबंद व गिरफ्तार



रामसनेहीघाट/असंद्रा बाराबंकी। शनिवार को विरोध में किसानों के द्वारा टोल जाम आह्वान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्‍यापक स्‍तर पर तैयारियां की हैं।किसान आंदोलन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन की जिले भर में सतर्क निगाह रखे है।

आंदोलन में भूमिका निभाने वाले विभिन्न किसान संगठनो के किसान नेताओं व कार्यकर्ताओ की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका पर घर में ही किसान नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है।

   जानकारी के अनुसार आंदोलित किसानों द्वारा टोल प्लाजा फ्री करने के आवाह्वन के मद्देनजर प्रशासन द्वारा किसान संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को सुबह होते ही उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया और जो घर से निकल लिये थे उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस श्रखंला मे भाकियू धर्मेंद्र के राष्ट्रीय महासचिव रामसुरेश तिवारी को सुबह ही घर में कैद कर पहरा बिठा दिया गया।इसी तरह अन्य लोगों को भी टोल प्लाजा तक पहुंचने नहीं दिया गया और जो जहाँ मिला उसे वही पर रोक लिया गया।

    हमारे असन्द्रा प्रतिनिधि के अनुसार भाकियू (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष शांति भूषण सिंह को उनके आवास पर असन्दरा पुलिस ने नजर बंद कर दिया है।शनिवार को तड़के ही असन्दरा थाने में तैनात एस आई दीपेन्द्र कुमार मिश्रा,दीवान शिवकुमार तिवारी,विनेश पाल समेत पुलिस टीम ने उनके आवास पर पहुंच कर किसान नेता को आंदोलन में भाग लेने के लिए घर पर ही रोक कर रखा,वही बनीकोडर ब्लॉक महामंत्री संजय कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ अहमदपुर टोल पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे,जिसकी भनक पुलिस प्रशासन को मिलते ही उनके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह टिकरा बबुआन के पास से बनीकोडर ब्लॉक महामंत्री संजय पांडेय, उदय नारायण पाठक श्रवण पाठक समेत अन्य साथियों को असन्द्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व किसान नेताओं के समर्थकों को प्रदर्शन करने से रोक दिया।उन्ही के साथ धर्मेंद्र गुट के अयोध्या मण्डल अध्यक्ष उदय नारायण पाठक व प्रभाकर तिवारी सर्वेश, श्रवण पाठक आनंद कुमार व अन्य कार्यकताओं को भी पुलिस प्रशासन द्वारा नजर बंद कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ