2022 के विधान सभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियों में जुटें सपाई, मासिक बैठक में सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

2022 के विधान सभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियों में जुटें सपाई, मासिक बैठक में सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

 


2022 के विधान सभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियों में जुटें सपाई

मासिक बैठक में सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

जिला कार्यकारिणी समेत अन्य पदाधिकारी घोषित कर मनोनयन पत्र बांटे 

कासगंज। 2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों के लिए अभी से सपा कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने के निर्देा दिए गए हैं। शनिवार को पार्टी के कैंप कार्यालय उर्मिला पैलेस पर हुई मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। इस दौरान जिला कार्यकारिणी समेत जनपद के सभी पदाधिकारियों की घोषणा कर उन्हें मनोनयन पत्र भी वितरित किए। 

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डा. कुं. देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पार्टी की जिला कार्यकारिणी में कुलदीप पांडेय, राजेश अग्रवाल, गंगा सहाय कश्यप, विजेंद्र सिंह गौर, स्वालेह अंसारी, महेंद्र सिंह कुशवाह को उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी को महासचिव, रघुनाथ सिंह यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। 42 जिला कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा पाल समेत सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, 12 पदेन सदस्य, 17 विशेष आमंत्रित सदस्य भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अबरार अहमद कासगंज, निराले अल्वी बिलराम, मुनीश चैधरी सोरों, अकील अहमद अमांपुर, इसरार अहमद मोहनपुर, शहादत अली सहावर, तारिक महमूद गंजडुंडवारा, मु. शाहिद पटियाली, वाहिद अली सिढ़पुरा, बहार मियां भरगैन के नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी को उनके मनोनयन पत्र उपलब्ध कराते हुए अगले माह से कमेटी की मासिक बैठक कर संगठन की मजबूती को प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ