Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ेंगे हम समाजवादी :- रामज्ञान गुप्ता




शाहाबाद/हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता व व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना ने हरदोई सदर विधानसभा के मोहल्ला इंदिरा नगर में चौपाल लगाकर व्यापारियो को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आज देश आर्थिक संकट में है। देश का सभी वर्गों के लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। अनियंत्रित लगाये लाॅकडाउन में छोटे व मछोंले दुकानदार आत्महत्या को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2022 समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन किया जाएगा व्यापारी सुरक्षा बीमा राशि 20 लाख रुपए करेंगे। सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना ने बताया कि सपा सरकार द्वारा प्रदेश के करोड़ों छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों, दुकानदारों के लिए कराए गए काम चुंगी प्रथा समाप्त करना,धारा 3/7 "आवश्यक वस्तु कानून" के उत्पीड़न से मुक्ति दिलवाना, इंस्पेक्टर राज खत्म हुआ,वाणिज्य कर पंजीयन लेने वाले व्यापारियों को 5 लाख रुपये की हत्या/दुर्घटना बीमा की सुविधा व्यापारियों के हितों में सैकड़ों योजनाएं चलाई गई।

इस मौके पर दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments