Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

कासगंज युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बने ब्रजेश पहलवान, जिला कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत


कासगंज।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा कासगंज दुर्गा कॉलोनी निबासी ब्रजेश यादव पुत्र राजाराम यादव को कासगंज जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद ब्रजेश आज अपने जनपद कासगंज पहुचे जहाँ जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुँवर देवेन्द्र सिंह यादव समेत कई सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया सभी ने ब्रजेश यादव को पुष्प माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।आपको बता दे ब्रजेश यादव एक अच्छे पहलवानों में आते है और उनके पिता राजाराम सबइंस्पेक्टर है और बड़े भाई ब्रजनंदन यादव भी पुलिस में सेवा दे रहे है ब्रजेश जिला केसरी पहलवान है।उन्होंने बताया कि जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और जिला के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने उन्हें जो जिम्मेदारियां दी हैं उन्हें वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।जब उनके किसान आंदोलन के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है में किसान आंदोलन का तन मन से समर्थन करता हूँ।इस मौके पर मनोज यादव, सुभाष यादव, रॉकी यादव, सोनू यादव, शैलेश यादव, संजय यादव, समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments