चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का आगाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान,पीएम के संबोधन का हुआ लाइव टेलीकास्ट

चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का आगाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान,पीएम के संबोधन का हुआ लाइव टेलीकास्ट



लखीमपुर खीरी:गुरुवार को जिला मुख्यालय पर नसीरुद्दीन मेमोरियल हॉल के परिसर में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का आगाज हुआ। जिसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उप्र शासन अशोक कटारिया ने विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी, नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा मोनी बाजपेई, सांसद प्रतिनिधि सुमित तिवारी, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय दुल एवं सीडीओ अरविंद सिंह की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन कर किया।इसके अतिरिक्त जिले भर में सभी शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में मौजूद सभी ने सेल्यूट मुद्रा में वंदे मातरम का गायन हुआ। इसके उपरांत डायट की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि समूचे उप्र में चौरी चोरा शताब्दी महोत्सव को बड़ी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। चौरी चौरा के आज 99 वर्ष पूर्ण हुए व 100 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। सरकार इसे पूरे वर्ष भर चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के रूप में मना रही है। हजारों लोगों को जेल, सैकड़ों लोगों को उम्रकैद व कई लोगों को फांसी की सजा दी गई। उन शहीदों के नमन को स्मरण करे। जिन्होंने आजादी की कीमत चुकाने में अपनी शहादत देकर देश को आजादी दिलाई। एक वर्ष शहीदों के नाम। वर्ष भर शहीदों को स्मरण करने हेतु गांव-गली-मोहल्ला चौराहा पर शहीदों की लगी प्रतिमाओं को साफ कर उन्हें माल्यार्पण करे। शहीदों ने जितना देश को दिया है। देश उन्हें लौटा नहीं सकता। पूरे संकल्प, समर्पण, श्रद्धा, मन-कर्म-वचन की सच्चाई के साथ उन्हें स्मरण करते हुए नमन कीजिए। उन्हीं की वजह से स्वतंत्रता से जीवन जी रहे हैं। आज संकल्प लीजिए जिन्होंने गुलामी की जंजीरों से देश को मुक्त कराया। अपने आसपास लगी उनकी प्रतिमाओं को कई युवक मिलकर स्वच्छ करते हुए उनका माल्यार्पण करेंगे। हिंदुस्तान को आजाद करने वालों के प्रति संस्कार कृतज्ञता का भाव मन में पनपना चाहिए। चौरी चौरा में आग थाने में नहीं लोगों के मन में प्रज्वलित हुई थी।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पूरे वर्ष मनाए जाने वाले चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव की प्रासंगिकता एवं आवश्यकता पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आजादी बड़ी त्याग व तपस्या से मिली है। देश को आजाद कराने में जिले के राजा लोने सिंह पंडित बंशीधर शुक्ला राज नारायण मिश्र नसीरुद्दीन मौजी, पंडित रामाश्रय शुक्ला सहित अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बड़ी भूमिका अदा की है। वही युद्ध के दौरान वीर सपूतों एवं कर्णधारो ने देश की आन बान व शान कायम रखने हेतु अपनी शहादत दी। जिनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित नंद कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

इन प्रतिमाओं का किया प्रभारी मंत्री ने माल्यार्पण

 कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी मंत्री ने कंपनी बाग में स्थित महात्मा गांधी, सीतापुर आंख अस्पताल मे राज नारायण मिश्र व बाबा साहब भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इनको मिला सम्मान :

सिपाही हुजूर अली, लांसनायक राजकुमार रावत, मुकुंद राम धवन, शिवप्रसाद नागर, पं.बंशीधर शुक्ला, पं. रामाश्रय शुक्ला, रूप नारायण श्रीवास्तव के आश्रितों को प्रभारी मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में माल्यार्पण शालार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इनकी रही मौजूदगी

सांसद प्रतिनिधि सुमित तिवारी,डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी विजय ढुल, सीडीओ अरविंद कुमार सिंह एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, परियोजना (डीआरडीए) रामकृपाल चौधरी,जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार,डायट प्राचार्य ओम प्रकाश गुप्ता, ईओ नगर पालिका आरआर अंबेश, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, एआरटीओ आलोक कुमार सिंह रमेश कुमार चौबे, डीएसओ विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं बालक बालिकाएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ