समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया जोरदार स्वागत

समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया जोरदार स्वागत




ओयल खीरी:समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाये जाने के उपरांत लखनऊ से अपने काफिले के साथ लखीमपुर पहुँचे रामपाल सिंह यादव का नगर की सीमा मरखापुर तथा माहकाल फियूल पम्प के पास कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 आदि सैकड़े कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव का फूल मालाओ के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीतापुर लखीमपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, उत्कर्ष वर्मा जिंदाबाद के नारे बुलंद आवाज में लगाये गए। वहीं स्वागत के लिए जुटी हजारों कि संख्या की भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर एक भी पुलिस कर्मी नहीं नज़र आया।

सपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने प्रेसवार्ता ने बताता कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की आठो सीटो पर सपा का कब्जा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी कोशिश करेंगे कि जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई। उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभा सकू। और आने वाले पंचायत चुनाव में भी सपा पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी,पूर्व सांसद रवि वर्मा,पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा,विनय तिवारी,सुनील लाल,रामसरन, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, कयूम खान,मुन्ना यादव,उत्तम वर्मा,रमेश अग्रवाल,पारुल गुप्ता,शाश्वत मिश्रा , रोहित वर्मा , शशांक तिवारी , रियाज अहमद, खीरी नगर अध्यक्ष सौरब गौरी, मनोज यादव उर्फ लल्लन, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ