भाजपाइयों में गूंजा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मुद्दा, बोले जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ता करें एकजुट होकर मेहनत

भाजपाइयों में गूंजा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मुद्दा, बोले जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ता करें एकजुट होकर मेहनत



कासगंज। भारतीय जनता पार्टी कासगंज देहात मंडल की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से सम्बंधित एक बैठक बांकनेर स्थित एसकेबी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी,विशिष्ठ अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत,पंचायत चुनाव जिला संयोजक महेन्द्र सिंह बघेल रहे।

बैठक की अध्यक्षता कासगंज देहात मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने बताया कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगना है। जिससे हमारे सभी प्रत्याशियों को जीत मिल सके।पार्टी जिस प्रत्याशी को टिकट देगी सभी को मिलकर उस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाना है। जिससे प्रत्याशी की जीत मिल सके। वार्ड संयोजक,बार्ड प्रभारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है इन सब को अपने वार्डो में लगना होगा। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रत्येक बूथ, प्रत्येक सेक्टर तक पहुचाना होगा।जिससे आम जनता तक केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके। बैठक को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक महेंद्र सिंह बघेल ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर सकते हैं इसलिए कार्यकर्ताओं को तन मन से लग जाना चाहिए। बैठक का संचालन महेंद्र सिंह राणा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा,संजय सोलंकी,रविन्द्र लोधी,डॉ बीड़ी राणा,कुमकुम वार्ष्णेय,डॉ मिथलेश वर्मा, रंजीत सिंह, नारायण दत्त कश्यप, शिवकुमार भारद्वाज, उत्तमचंद पाथरे,केपी सिंह,रामनिवास राजपूत,डॉ खूब सिंह,अरुण कुमार टिंकू,रोशन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी,केके सक्सेना,डॉ बबलू राजपूत,यशवीर सिंह राजपूत, कुलदीप प्रतिहार,मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ