क्षेत्र में अलग अलग टोली बना कर धनसंग्रह में लोगों ने अयोध्या में भव्य श्री राममंदिर निर्माण हेतु घर घर जाकर किया धनसंग्रह

क्षेत्र में अलग अलग टोली बना कर धनसंग्रह में लोगों ने अयोध्या में भव्य श्री राममंदिर निर्माण हेतु घर घर जाकर किया धनसंग्रह


निघासन खीरी।क्षेत्र में अलग अलग टोली बना कर धनसंग्रह में लोगों ने अयोध्या में भव्य श्री राममंदिर निर्माण हेतु घर घर जाकर धनसंग्रह किया। 5 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक चलने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह महा अभियान में आज 14 फरवरी 2021 रविवार को निघासन खंड के सभी ग्राम पंचायतों के प्रत्येक मजरे में अभियान समिति में लगी हुई टोलियों ने विशेष संपर्क अभियान चलाया जिसमें सभी टोलियां अपने अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान के द्वारा श्री राम मंदिर के लिए धन संग्रह किया जिसमें लोगों ने बहुत ही बढ़ चढ़कर अपना सहयोग अपनी श्रद्धा श्री राम मंदिर में समर्पित की। सभी रामदूत स्वरूप टोलियां अपना पूरा समय देकर श्री राम मंदिर के लिए लोगों से मिलकर उनकी आस्था को श्रीराम प्रभु से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं।इस दौरान हनुमन्तशरण सह खंड कारवा,बलदेव श्रीवास्तव,नागेंद्र जी विस्तारक,राम निवास, सुनील सत्यार्थ,धर्मेंद्र,दिनेश, वेद प्रकाश मौर्य,राजू,शुकलाम्बर रमेश गुप्ता,नन्दकिशोर आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ