तांत्रिक ने संतान प्राप्ति की पूजा के बहाने नशीला प्रसाद खिलाकर महिला से किया....?

तांत्रिक ने संतान प्राप्ति की पूजा के बहाने नशीला प्रसाद खिलाकर महिला से किया....?



राजधानी दिल्ली(delhi) के बुध विहार इलाके में प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक तांत्रिक ने पीड़िता को संतान प्राप्ति के लिए पूजा कराने को कहा था। इसके बाद पीड़िता ने अपने ही घर पर तांत्रिक को बुलाकर पूजा कराई। आरोपी ने इसी दौरान महिला को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। महिला के बेहोश होने के बाद तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, 27 साल की पीड़िता परिवार के साथ बुध विहार इलाके में रहती है। शादी के पांच साल बाद भी जब कोई संतान नहीं हुई तो एक दिन उसकी मुलाकात तांत्रिक पूरन सिंह से हुई। पूरन ने घर में पूजा कराने के बाद संतान प्राप्ति का योग बताया था। 

इसी क्रम में महिला ने शनिवार को तांत्रिक को पूजा करने के लिए अपने घर बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और बेहोश होने पर आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। जब पीड़िता को होश आया तो उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी तांत्रिक के मोबाइल फोन को खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के चंगुल में कई महिलाएं फंसी हो सकती हैं, जिनका वह शोषण कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ