जिलेभर में महाराजा सुहेलदेव जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम, शहीद स्मारको पर हुआ माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों हुए सम्मानित

जिलेभर में महाराजा सुहेलदेव जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम, शहीद स्मारको पर हुआ माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों हुए सम्मानित



लखीमपुर खीरी।मंगलवार को जिलेभर में 11वी शताब्दी के प्रतापी शासक एवं पराक्रमी योद्धा महाराजा सुहेलदेव जयंती को मनाई गई। विकासखंड धौरहरा कार्यालय परिसर में बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के स्मारक पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व सीडीओ अरविंद सिंह ने माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर नमन किया। इस दौरान एसडीएम धौरहरा सुनंदू सुधाकरन, डीडीओ अरविंद कुमार, बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने भी स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलेभर के सभी शहीद स्मारकों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इसके उपरांत तहसील धौरहरा के सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित अब्दुल वहीद, ताम्रध्वज मिश्रा, कबीर काजी, दिलीप कुमार ओझा व शांति देवी को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह सीडीओ अरविंद सिंह ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 


डीएम-एसपी ने पहुंचे मन्नोरा, पं. बंशीधर शुक्ल की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,राष्ट्रकवि व पूर्व विधायक पंडित बंशीधर शुक्ला के तहसील व विकास खंड लखीमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मन्नोरा में उनकी जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पा अर्पितकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पंडित बंशीधर शुक्ल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र, तहसीलदार उमाशंकर समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ