अस्पतालों में निशुल्क इलाज का रास्ता साफ, अब मुफ्त बनेगा आयुष्मान कार्ड, 10 से 24 मार्च तक चलेगा

अस्पतालों में निशुल्क इलाज का रास्ता साफ, अब मुफ्त बनेगा आयुष्मान कार्ड, 10 से 24 मार्च तक चलेगा



मेरठ। जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क इलाज का रास्ता साफ करते हुए सरकार ने अब आयुष्मान कार्ड भी फ्री कर दिया है। जिसके तहत प्रधानमंत्री द्वारा चुने गए सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड अब मुफ्त बनाए जाएंगे। जिसके लिए 10 से 24 मार्च तक ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

सीडीओ शशांक चौधरी ने विकास भवन में पत्रकार वार्ता करते हुए इस बात की जानकारी दी। सीडीओ ने बताया कि 10 से 24 मार्च तक ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पीएम की लिस्ट में शामिल सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड फ्री बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया इससे पहले आयुष्मान कार्ड के शुल्क के रूप में 30 रुपए वसूले जाते थे, जो अब नहीं लिए जाएंगे। सीडीओ ने बताया आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आशा कार्यकत्री गांव-गांव जाकर प्रधानमंत्री द्वारा चुने गए लोगों को पर्ची बांटेगीं। जिसके बाद चुने गए पात्र निकट स्थित सीएचसी में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवा सकते हैं। फिलहाल सिर्फ उन्हीं लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं, जिनका नाम पीएम द्वारा जारी की गई सूची में है। इसके बाद अन्य लोगों के कार्ड भी बनवाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ