Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

भारत विकास परिषद परिवार ने दिव्यांग बच्चों को दी होली सामग्री



जौनपुर। भारत विकास परिषद जनपद शाखा द्वारा राजेश दिव्यांग विद्यालय में अध्यक्ष अतुल जायसवाल के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों को होली पर बच्चों को टी शर्ट दिया गया। यह वितरण मुख्य अतिथि सुरेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि शुभांशु जायसवाल राज द्वारा किया गया। परिषद के नवनियुक्त महिला संयोजिका कार्यक्रम ममता साहू द्वारा दिव्यांग बच्चों को टी शर्ट और रंग की पिचकारी, रंग, अबीर, फल का वितरण किया गया। परिषद की महिला संयोजिका ममता साहू ने कहा कि यह कार्य पुनीत है। हम सब महिलाओं को आगे आकर इन बच्चों की सहायता करनी चाहिए। यह बच्चे कल के भविष्य हैं। इस अवसर पर डा. तूलिका मौर्या, प्रतिमा सिंह, रेखा गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, श्वेता अग्रहरि, शरद साहू, प्रदीप जायसवाल, विक्रम गुप्त, सतेन्द्र अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यूपी सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments