अज्ञात कारणो से लगी आग से दो बीघा गन्ना सहित गन्ना लदी ट्रॉली जल कर हुई राख

अज्ञात कारणो से लगी आग से दो बीघा गन्ना सहित गन्ना लदी ट्रॉली जल कर हुई राख



रुदौली(अयोध्या)। कोतवाली क्षेत्र के बनगांव में बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणो से लगी आग से दो बीघा गन्ना सहित गन्ना लदी ट्रॉली जल कर राख हो गई। पीड़ितों को घटना की जानकारी सुबह खेत जाने के बाद हुई।जानकारी के अनुसार बीती रात बनगांवा में अज्ञात कारणों से लगी आग से सालिक राम साहू निवासी मुस्काबाद मजरे हलीम नगर का दो बीघा गन्ना जल गया।सालिक राम साहू ने बताया कि गन्ने की फसल अच्छी थी। क्रेसर में गन्ने की पेराई करते व रस को भेलसर चौराहे पर बेचते थे। इससे भारी नुकसान हुआ है। किसी ने रंजिशन मेरे गन्ने मे आग लगा दी है इसी खेत के पास रामराज का गन्ना व गया प्रसाद की ट्राली जिस पर गुरुवार को गन्ना लद गया था। अचानक ट्रॉली की वियरिंग खराब होने से गन्ना लदी ट्राली सालिक राम के खेत के पास खड़ी थी। वह भी आग की चपेट में आने से गन्ना समेत ट्राली जल गई। रामराज का लगभग 25 हजार व गया प्रसाद का डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल राजेन्द्र कुमार को अज्ञात कारणो से लगी आग से क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील मे प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ