पुलिस ने महिला की हत्या का किया पर्दाफाश,तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने महिला की हत्या का किया पर्दाफाश,तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 



रिपोर्ट बादल शर्मा मथुरा 

 पुलिस ने महिला की हत्या का किया पर्दाफाश ...

तीन आरोपी किया गिरफ्तार लूट का माल तमंचा कारतूस बरामद ...

पुलिस ने 3 निर्दोषों को जेल जाने से बचाया ...


मथुरा थाना हाईवे पुलिस को बड़ी सफलता, 9 मार्च को हुई महिला की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने किया है थाना हाईवे क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला का शव उसी के घर में रक्त रंजित अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर देकर तीन नामित व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच की और उन तीनों को निर्दोष पाया गया। साथ ही जांच के समय तीन और अन्य लोगों के नाम सामने आए। जिनकी गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई। पकड़े गए अभियुक्तों में से एक आरोपी महिला से पहले से परिचित था और महिला के साथ बेलदारी का कार्य किया करता था। आरोपी द्वारा महिला के घर में नींव खुदाई का काम किया जा रहा था।


 उसी वक्त उसने देखा कि महिला के पास सोने की चैन और सोने के टॉप्स हैं। उसी पर उसकी नियत खराब हो गई। आरोपी 9 तारीख की रात 11:00 बजे करीब महिला के घर पहुंचा। और जैसे ही आरोपी ने महिला से चेन और टॉप छीनने का प्रयास किया। महिला ने हल्ला मचा दिया। इस पर आरोपी ने महिला की गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के पास से लूट का सामान। व एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



वाइट - मार्तंड प्रकाश सिंह एसपी सिटी मथुरा ...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ