Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

ध्वजारोहण कर मनाया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराया




सीतापुर। भाजपा का 41वां स्थापना दिवस समारोह जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने ध्वजारोहण किया। जगह- जगह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों भी ने ध्वजारोहण किया और मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया। सभी मंडल अध्यक्षों सहित सेक्टर व बूथ कार्यकर्ताओं ने भी ध्वजारोहण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का लाइव उद्बोधन जिले भर में टीवी, फेसबुक,यू ट्यूब, ट्विटर आदि पर सुना गया। जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन सुना। जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा भाजपा का 41 वर्षों का गौरवशाली इतिहास हम सबको प्रेरणा देता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन को पूरा करते हुए केंद्र व राज्य सरकारें समाज के अंतिम व्यक्ति तक लोगों को लाभान्वित करने में जुटी हुई है। भाजपा जातिवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार से दूर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की तर्ज पर काम कर रही है। यही पार्टी का मूल मंत्र है। प्रदेश की योगी सरकार भी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के द्वारा जनता का विश्वास हासिल करने में कामयाब रही है। कोरोना काल में मोदी व योगी सरकार ने सबको भोजन व बेहतर स्वास्थ्य की चिंता करके सर्व कल्याण की नीति पर काम किया। करोड़ो कार्यकर्ताओ के परिश्रम व संघर्ष के चलते भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार आज भारत को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए काम कर रही है। सांसद राजेश वर्मा ने कहा भाजपा 18 करोड़ कार्यकर्ताओं वाला दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संघर्ष के बाद आज भाजपा अपने शिखर पर है। इसका पूरा श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है। पार्टी की नीतियों और भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की बदौलत जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यही क्या कारण है कि आज देश के अधिकांश राज्यि में भाजपा सरकार सफलता पूर्वक चल रही है। भाजपा का जनता से सीधा जुगाड़ होने के कारण विपक्षी दल हाशिए पर हैं। जिला कार्यालय में कार्यक्रम में पूनम मिश्रा, विश्राम सागर राठौर, संजय मिश्रा, इंदू सिंह चौहान, गोदावरी मिश्रा, रोहित सिंह, नीरज वर्मा झल्लर, जया सिंह, अजय विश्वकर्मा ,अनूप विश्वकर्मा ,शुभम पांडे, सत्यम सिंह, उत्तम पांडे, मृदुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments