Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

प्रत्याशी चयन के बाद आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक



सीतापुर। प्रत्याशी चयन के बाद आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी 79 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसमें सामाजिक व जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है। साथ ही साथ पार्टी द्वारा इस बार सपर्पित कार्यकर्ताओं को इसमें वरीयता दी गयी है। उन सभी घोषित प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट होकर लगना होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से जिला पंचायत तक पार्टी ने अपना परचम फहराने की पूरी रणनीति बनाई है। लोगों में भाजपा के प्रति आस्था व विश्वास है। मोदी व योगी सरकार की अनेकों योजनाओं से लाभान्वित होकर लोगों ने इस बार गांव गांव भाजपा सरकार बनाने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि सीतापुर में इस बार पंचायत चुनाव में पार्टी नया इतिहास लिखेगी। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि जिले के सभी बूथों पर पार्टी का मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। बूथ कार्यकर्ताओं की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर पंचायत चुनाव में जिले की सभी सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर वार्ड वार बनाए गए समन्वयक को अलग.अलग वार्डो की जिम्मेदारियां भी बाटी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा, रोहित सिंह चौहान, राजेश शुक्ला, रमेश भार्गव दीपू, अजय विश्वकर्मा, जितेंद्र मेहरोत्रा, सुधीर सिंह, जया सिंह, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु मौर्य, अनूप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments