पहले किशोरी की मांग भर और उसके बाद किया दुष्कर्म,लेकिन पिङिता........?

पहले किशोरी की मांग भर और उसके बाद किया दुष्कर्म,लेकिन पिङिता........?




जनपद बागपत के एक गांव के दो युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। आरोपित उसे उठाकर ईख के खेत में ले गए। एक आरोपित ने किशोरी की मांग भर दी और उसके बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को पकड़ लिया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस घटना को झूठा साबित करने के लिए उस पर दबाव बना रही है।वारदात दो दिन पहले की है। 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ ईंट-भटठे से घर आ रही थी। वह कुछ पीछे रह गई तो उसी दौरान बाइक पर गांव के दो युवक आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर एक नलकूप पर ले गए। वहां एक आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह भागकर वह ईंट-भटठे पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। पीडि़ता ने बताया कि दोनों आरोपित उसके पीछे ईंट-भटठे पर ही आ गए और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। उसका भाई मौके पर पहुंचा तो दोनों आरोपित फरार हो गए। तीन अप्रैल को उसने मुकदमा दर्ज करा दिया। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ