constable:बुजुर्ग महिला का सहारा बना कांस्टेबल

constable:बुजुर्ग महिला का सहारा बना कांस्टेबल


constable: तुर्कपट्टी, कुशीनगर. बुधवार को कुशीनगर पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया। तुर्कपट्टी थाना में तैनात कांस्टेबल अनुराग सिंह एक बुजुर्ग महिला का सहारा बने। कांस्टेबल ने बढ़ती ठंड के चलते परेशान बुजुर्ग महिला को चप्पल, साड़ी और गर्म कपड़े दिए।

 यह कृत्य देख मौके पर मौजूद सभी लोगों ने उक्त कांस्टेबल की भूरि भूरि प्रसंशा की। कांस्टेबल अनुराग सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ गया है।

 ऐसे में इस बुजुर्ग महिला को देखा तो महसूस हुआ कि उसको गर्म कपड़े अत्यंत आवश्यकता है। ऐसे में चप्पल, साड़ी और गर्म कपड़ा दिया ताकि यह महिला ठंड में भी खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ