टॉय' से नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करती थी महिला, पति ने की खुदकुशी

टॉय' से नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करती थी महिला, पति ने की खुदकुशी


आंधप्रदेश के विजवाड़ा में 32 वर्षीय एक महिला को नाबालिग लड़कियों यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बारे में जैसे आरोपी महिला के पति को खबर मिली तो उसने बिल्डिंग के तीसरी मंजिस से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि आरोपी महिला लड़कों के कपड़े पहनती थी और सेक्स टॉय के जरिए नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करती थी।



घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिला के घर में छापा मारा और एक बड़े बैग से टॉय बरामद किया। पुलिस की टीम आरोपी दंपति से पूछताछ कर ही रही थी कि तभी महिला का पति दौड़कर बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया और वहां से कूद कर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी महिला के पति को फौरन अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। 


17 साल की एक युवती ने प्रकासम जिले के एसपी ऑफिस में शिकायत देकर बताया था कि कृष्ण किशोर नाम के आदमी ने उसका यौन शोषण किया है। पुलिस ने इस नाम के आदमी के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि कृष्ण किशोर नाम का कोई पुरुष नहीं बल्कि वह महिला ही है। वह पुरुषों के कपड़े पहनती थी।



पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि आरोपी महिला को पुरुषों के कपड़े पहनना पसंद है , वह अपने बाल भी छोटे करवाकर रखती थी। घटना सामने आने से पहले आरोपी महिला दो बार शादी कर चुकी है। महिला ने अपना गांव छोड़कर ओंगोल शहर में आ गई थी और यहां 47 वर्षीय एक पुरुष के साथ शादी कर ली थी।   


आरोपी महिला किशोरियों से दोस्ती करती थी और फिर उनके साथ आंतरिक संबंध बनाने लगती थी। महिला ने तो यहां तक योजना बनाई थी वह अपने पति के साथ ही किशोरी को रखना चाहती थी। इसके लिए उसने ने किशोरी व 28 वर्षीय एक पुरुष को शादी के लिए मना भी लिया था। किशोरी का यौन शोषण में आरोपी महिला को गिरफ्तार तो कर लिया गया है लेकिन किशोरी को अभी भी लगता है कि कृष्ण किशोर दूसरा आदमी था जबकि यह महिला कोई और है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ